फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी और बारिश से आफत

Sat, 14 May 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
विज्ञापन
धामपुर में नूरपुर मार्ग पर गिरे पेड़ को काटते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर के धामपुर और नींदडू़ क्षेत्र में शुक्रवार रात आई आंधी से नूरपुर मार्ग पर कई पेड़ टूटकर बिजली की लाइन पर गिरने से तार टूट गए, जिससे बिजली आपूर्ति ठप रही। पेड़ों के हाईवे पर गिरने से दोपहर तक वाहनों का आवागमन बाधित रहा। उधर नींदडू़ में भी आंधी और बारिश से काफी नुकसान होने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई।  
विज्ञापन

 शनिवार सुबह वन विभाग के अफसरों ने शिकायत करने के बाद भी कोई सुध नहीं ली। आसपास के लोग पेड़ों को सड़क से उठाकर ले गए। धामपुर चीनी मिल के बायो खाद बिक्री प्रबंधक राजीव त्यागी ने बताया कि आंधी से मिल को करीब पांच लाख का नुकसान हुआ है। कई हजार खाद के खाली बोरे उड़ गए। बिजली के खंभे में ढह गए। नींदडू के पास एक भूसा व्यापारी के गोदाम की छत पर पड़ी टिन भी उड़ गई।   नींदडू़ में भी काफी नुकसान होना बताया है। गांव बाजीदपुर का परवेज अहमद आबादी के बाहर बनाए गए मकान में अपने परिवार के साथ रहता है। लेंटर की जगह उसने टिन शेड डाल रखी थी। शुक्रवार की रात परवेज अहमद, पत्नी नुसरत, बच्चे अलशिफा, जुनेद एवं इकरा सो रहे थे। करीब 11 बजे आई आंधी और बारिश में टिन शेड उड़ गया। दीवार बाहर की ओर गिर गई। 
उधर, जबरदस्त आंधी से कई पेड़ टूटकर रास्तों में गिर गए। कई पेड़ जड़ों से उखड़ गए। एक पेड़ नाजिर नगर में मकान पर गिर गया। धामपुर मार्ग में मोहसिन के कारखाने की दीवार गिर गई। सबसे ज्यादा नुकसान आम को पहुंचा। आम पालक हफीज, नफीस व शाहिद के अनुसार 60 से 70 प्रतिशत फसल खराब हो गई है। पल्लावाला और जोगीपुरा में ओलावृष्टि हुई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें