फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगंगा बांध के भ्रमण पर रोक

Tue, 05 Jul 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के बाद लगातार बढ़ते जलस्तर और ईद के त्योहार के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से रामगंगा बांध के भ्रमण पर रोक लगा दी गई है। बांध के आसपास आने वाले लोगों की निगरानी भी बढ़ा दी गई है। पुलिस और बांध से जुड़ी गश्त टीमें यहां सक्रिय रहेंगी।
विज्ञापन


रामगंगा बांध की सुरक्षा इकाई से जुड़े अधिशासी अभियंता सीमांत के मुताबिक बांध के बढ़ते जलस्तर और बारिश के कारण बांध के आसपास यह सतर्कता बरती जा रही है।

बता दें कि रामगंगा बांध पर ईद के दिन बड़ी संख्या में आसपास के क्षेत्रों के अलावा मुरादाबाद, काशीपुर सहित अन्य जगहों से लोग बांध पर भ्रमण के लिए आ जाते हैं।
विज्ञापन


इस समय जलस्तर बढ़ने के कारण भीड़ में सुरक्षा व्यवस्था में कुछ दिक्कतें आती हैं। अधिशासी अभियंता के मुताबिक अभी बारिश की संभावनाएं हैं। इसलिए लोगों से अपील की गई है कि वे अपने स्तर पर भी जरूरी सावधानियां बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें