फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गोरा बादल पुलिस चौकी के पास टीएमयू की बस पर पथराव

Thu, 20 Nov 2025 11:18 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर (बिजनौर)। मुरादाबाद से लौट रही तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी की बस पर गोरा बादल पुलिस चौकी के पास अचानक शरारती तत्वों ने पथराव कर दिया। बस के शीशे टूट गए और पत्थर लगने से तीन छात्राएं चोटिल हो गईं। बस में सवार अन्य छात्र-छात्राओं में अफरा-तफरी मंच गई। घटना बृहस्पतिवार शाम करीब 7:00 बजे के आसपास की बताई गई है।
विज्ञापन

धामपुर और आसपास के गांवों से रोजाना दर्जनों बच्चे पढ़ाई के लिए मुरादाबाद टीएमयू आते-जाते हैं। बृहस्पतिवार को देर शाम जब बस धामपुर की ओर लौट रही थी। तब इस दौरान सरकडा के पास अज्ञात युवकों ने चलती बस को निशाना बना लिया। तेज आवाज के साथ शीशे टूटते ही बस में सवार छात्राओं में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक आरोपी भाग निकले थे।
उधर सूचना मिलते ही अभिभावक घटनास्थल की ओर की दौड़ पड़े। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय कुमार पांडे का कहना है कि घटना के संज्ञान में आते ही पुलिस मौके पर पहुंची ।जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें