फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में झांकने के विरोध में किया पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में झांकने के विरोध में किया पथराव
विज्ञापन

नूरपुर। छत से घर में झांकने का विरोध करने पर पड़ोसियों ने घर में घुसकर एक परिवार के कई सदस्यों को लाठी डंडों व धारदार हथियारों से पीट कर घायल कर दिया। इस दौरान कई राउंड फायर भी किए गए। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव पीपला जागीर निवासी मिंटू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके भाई राजेंद्र सिंह की तीन सितंबर को मौत हो गई थी। रविवार को उसके भाई का तीजा था और घर में मेहमान आए हुए थे। शाम करीब पांच बजे उसके पड़ोसी शानू, सोएब, टिल्लू व नौशाद अपनी छत पर बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान वह बार-बार उसके घर में झांक रहे थे। विरोध करने पर उन्होंने छत से पथराव शुरू कर दिया। फिर उसके घर पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने कई राउंड फायर भी किए। लाठी डंडों व धारदार हथियारों से लैस हमलावरों द्वारा की गई मारपीट में उसकी पत्नी सुधा, भतीजा बंटी व पुत्र आदित्य घायल हो गए। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांचाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें