नींदडू में रास्ते को लेकर पथराव, तीन घायल
धामपुर। नींदडू में रास्ते की जमीन को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। बाद में दोनों ओर से पथराव हुआ। संघर्ष में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को हायर सेंटर भेजा गया है। एक घायल की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है ।
नींदडू निवासी फरमान का गांव के ही गुलजार आदि से कई महीने से रास्ते की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस उनके खिलाफ पहले भी कार्रवाई कर चुकी हैं। फरमान शुक्रवार को रास्ते का निर्माण का प्रयास कर रहे थे। जिस पर गांव के ही गुलजार, विशाल, मुदस्सर और आलम से विवाद हो गया। दोनों ओर से लाठी डंडे चले और फिर पथराव हुआ। जिसमें इंतखाब उर्फ भोला, यासीन और सानिया घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इंतखाब को गंभीर चोट आई है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करया। प्राथमिक उपचार के बाद इंतखाब को बिजनौर रेफर किया गया। पुलिस ने इस मामले में विशाल, मुदस्सर और आलम को गिरफ्तार कर लिया है। उपनिरीक्षक अजय मिश्रा ने बताया कि पुलिस इस मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ पहले ही शांति भंग में कार्रवाई कर चुकी है। कई लोगों को एक एक लाख रूपए से मुचलका पाबंद किया जा चुका है। फिर मारपीट की है।