फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजीबाबाद तहसील में तैनात होंगे एसटीओ

विज्ञापन
नजीबाबाद में सब ट्रेजरी कार्यालय का निरीक्षण करते वरिष्ठ कोषाधिकारी सूरज सिंह। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
नजीबाबाद। शासन के निर्देश पर नजीबाबाद सहित जिले की तीन तहसीलों में एसटीओ की तैनाती तक उप कोषागार कार्यालय से स्टांप की बिक्री बंद कर दी गई। स्टांप वेंडरों को स्टांप कोषागार कार्यालय से ही उपलब्ध हो सकेंगे।
विज्ञापन

नजीबाबाद तहसील परिसर में स्थित उप कोषागार कार्यालय से स्टांप वेंडरों द्वारा खरीदे जाने वाले स्टांप की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। वरिष्ठ कोषाधिकारी सूरज सिंह ने शनिवार को लेखाकार ललित कुमार, मो. अजीम, उप कोषागार के लेखाकार अथर अली की उपस्थिति में उप कोषागार कार्यालय नजीबाबाद का निरीक्षण किया। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि नजीबाबाद, धामपुर और चांदपुर उप कोषागार कार्यालय में उप कोषाधिकारी की तैनाती शासन स्तर से की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देश पर तीनों उप कोषागार कार्यालय में तत्काल प्रभाव से स्टांप की बिक्री एसटीओ की तैनाती तक रोक दी गई है। स्टांप विक्रेताओं को अगले आदेशों तक बिजनौर कार्यालय से ही स्टांप लेने होंगे।
शासन के आदेश पर दिसंबर के अंतिम सप्ताह से स्थानीय स्तर पर स्टांप न मिलने से स्टांप वेंडर और नोटरी अधिवक्ता परेशान हैं। तहसील में प्रमोद कुमार, शमीम अहमद, सुनील कुमार, रामशरण, सरफराज अहमद, सुखवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, गोविंद, जितेंद्र, नरेश कुमार, हरिराज, सोनू सहित तहसील में करीब 20 से अधिक स्टांप वेंडर है। स्टांप वेंडरों का कहना है कि शासन के आदेश के बाद उन्हें बिजनौर से स्टांप प्राप्त करने में आर्थिक बोझ के साथ अतिरिक्त समय देना पड़ रहा है, जिससे कामकाज प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

-------------------------
स्टांपों की 25 करोड़ की होती है वार्षिक बिक्री
नजीबाबाद। नजीबाबाद तहसील में करीब 25 करोड़ के स्टांपों की सलाना बिक्री उप कोषागार कार्यालय के माध्यम से होती है। एसटीओ की तैनाती तक शासन के निर्देश पर प्रतिमाह करीब दो करोड़ के स्टांप की बिक्री बंद होने से जमीनों और मकानों की खरीद-फरोख्त करने वाले लोग और कातिब परेशान है।
------------------------------
एसटीओ कार्यालय नकद नहीं मिलेेंगे स्टांप
नजीबाबाद। एसटीओ की तैनाती के बावजूद स्टांप वेंडरों की परेशानी कम नहीं होगी। स्टांप वेंडर उप कोषागार कार्यालय से नकद धनराशि जमा कर स्टांप लेते आए हैं। एसटीओ की तैनाती के बाद स्टांप बिक्री शुरू होने के बाद वेंडरों को ऑन लाइन चालान के माध्यम से स्टांप की धनराशि बैंकों में जमा करानी होगी। चालान कार्यालय में जमा करने पर स्टांप मिलेंगे।
------------------------
मुख्यालय से नकद धनराशि पर भी मिलेंगे स्टांप
नजीबाबाद। वरिष्ठ कोषाधिकारी सूरज सिंह के अनुसार कोषागार कार्यालय बिजनौर से स्टांप वेंडरों को नकद और चालान जमा कर स्टांप उपलब्ध कराने की व्यवस्था जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें