फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रबंधन की मासिक समीक्षा बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश का विकास शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता: डीएम
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम रमाकांत पांडेय ने विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक में अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, जननी सुरक्षा, बाल स्वास्थ्य, टीकाकरण व परिवार नियोजन आदि योजना को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृृहस्पतिवार को विकास भवन सभाकक्ष में डीएम की अध्यक्षता में शासन के प्राथमिक विकास कार्यों की गत वर्ष की प्रगति पर मासिक समीक्षा बैठक की गई। डीएम ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को सड़क पर घूम रहे प्रत्येक गौवंश को गोशाला पहुंचाने, गौशाला की कांटेदार चाहरदीवारी कराने, गौवंश को हरा चारा उपलब्ध कराने तथा विकास कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। प्रदेश का विकास शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से है। उन्होंने विकास कार्य पूर्ण गुणवत्ता तथा निर्धारित समय में पूरे किए जाने चाहिए। आईजीआरएस पोर्टल पर आ रही शिकायते का जल्द निस्तारण करने तथा पात्र लाभार्थियों की पेंशन समय से उनके खातों में पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूलों में पेयजल की समस्या का समाधान करने, बच्चों को पुस्तकें, यूनिफॉर्म, बैग आदि सही वितरण करने के लिए बीएसए को निर्देश दिए। एनआरएलएम कीे महिला समूहों को उनके विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ देने, बेसिक शिक्षा, पौष्टिक आहार योजना, जननी सुरक्षा योजना में लाभार्थियों को भुगतान, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, बाल स्वास्थ्य गारंटी योजना, नियमित टीकाकरण योजना, परिवार नियोजन योजना का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क निर्माण कार्य में प्रगति लाने, पेयजल योजना, छात्रवृत्ति, कृषि, सिंचाई आदि सभी योजनाओं को जिम्मेदारी के साथ क्रियान्वित करने के निर्देश दिए। इस अवसर सीडीओ प्रवीण मिश्र, सीएमओ विजय कुमार यादव, परियोजना निदेशक विजय प्रकाश श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें