जलालाबाद में बिजली चोरी रोकने और लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से विद्युत निगम द्वारा विद्युत खंभे और एबीसी कंडक्टर विद्युत लाइन बनाने का कार्य शुरू किया गया।
नगर पंचायत जलालाबाद के मोहल्ला गुलिस्तान, पासबान, राईयान में नए विद्युत खंभे लगाकर उनके एबीसी कंडक्टर विद्युत लाइन बनाने का काम जारी है। अवर अभियंता कुलदीप कुमार ने बताया कि नई विद्युत लाइन बनने से जहां बिजली के वोल्टेज में सुधार होगा, वहीं बिजली चोरी के मामलों पर विराम लगेगा। बताया कि कैपिटल पावर कंपनी की ओर से कराए जा रहे कार्य में आवश्यक स्थान पर ही खंभे लगाकर नई विद्युत लाइन बनाई जा रही है। मो. शाकिर, निजाम, नफीस अहमद, आफताब आलम, निसार अहमद, शहाबुद्दीन आदि क्षेत्रवासियों ने नई विद्युत लाइन बनने पर राहत महसूस की।
जिले में बांटे गए 1.11 लाख कनेक्शन
बिजनौर में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के जिले के नोडल अधिकारी विपिन आनंद ने कहा कि योजना ने अब सामाजिक आंदोलन का रूप ले लिया है। योजना के तहत अब तक एक लाख 11 हजार कनेक्शन वितरित किए जा चुके हैं। अभी भी उपभोक्ताओं को कनेक्शन दिए जा रहे हैं। मनोज कंछल की गैस एजेंसी पर आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि योजना में अभी भी बड़ी संख्या में आवेदन आ रहे हैं। बताया कि एक साल पहले बिजनौर में तीन लाख 68 हजार कनेक्शन थे। योजना शुरू होने के बाद कनेक्शन की संख्या बढ़कर चार लाख 90 हजार हो गई है। बिजनौर के 71 प्रतिशत परिवारों में गैस कनेक्शन उपलब्ध हैं। निशा राघव, बबीता, विजय अग्रवाल, किशनलाल, मनोज कंछल आदि रहे।