ताइक्वांडो चैंपियनशिप में दिखाया दमखम
बिजनौर। जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से आयोजित चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। इस दौरान संध्या, शिवा, विधि, प्रयंजना, राशि ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीते। चैंपियनशिप में लगभग 150 बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।
रविवार को नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला बिजनौर ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से 14 वीं जिला स्तरीय चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय एवं नगर के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. टीसी अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। सचिव राजू राजपूत ने कहा कि ताइक्वांडो चैंपियनशिप कराने का उद्देश्य नौजवानों को आत्मरक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। इस दौरान 16 से 18 वर्ष आयु वर्ग में संध्या ने स्वर्ण पदक, सोनिया ने रजत, भावना ने कांस्य पदक, 18 से 21 में शिवा देओल स्वर्ण, विधिका ने रजत, अमरीता ने कांस्य, 21 से 23 में विधि ने स्वर्ण, प्रियंका ने रजत, दिव्यांशी चौधरी ने कांस्य पदक, 23 से 25 में प्रियंजना ने स्वर्ण, आशा चौधरी ने रजत, तुलसी ने कांस्य पदक, 25 से 27 में राशि ने स्वर्ण पदक, प्राची ने कांस्य पदक जीता। इस अवसर पर कोच रिंकू वर्मा, राजेश कटियार, एमएस भंडारी, नसीम अहमद, विक्रम सिंह, जीवन सिंह, वीरेंद्र कुमार, निखिल शर्मा, लव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।