जन आरोग्य मेलों में देखे गए पांच हजार मरीज
बिजनौर। जिले में संचालित प्राथमिक और उप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। कुल 62 स्थानों पर लगे स्वास्थ्य मेलों में 105 चिकित्सकों और 645 पैरामेडिकल स्टाफ ने पांच हजार मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श दिया और औषधियां वितरित की। इनमें से 21 मरीजों को उच्च स्तरीय जांच और उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। कोविड हेल्प डेस्क पर 1012 मरीज पहुंच्रे, इनमें 391 लोगों के रेपिड एंटीजन किट से कोरोना टेस्ट किए गए। इस दौरान 330 लाभार्थियों के प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड बनाए गए।
शासन के निर्देश पर हर रविवार को जिले के प्राथमिक और उप प्राथमिक 62 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाता है। सीएमओ डा. विजय कुमार यादव ने बताया कि रविवार को सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मेलों में 90 चिकित्सकों और 618 पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई थी। मेलों में आए पांच हजार मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें दवाई दी गई। इनमें 1779 पुरुष, 2373 महिलाएं और 848 बच्चे शामिल रहे। इनमें से 21 मरीजों को उच्च स्तरीय जांच और उपचार की आवश्यकता होने पर हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। इस दौरान खून की कमी के 74, श्वांस रोग के 417, डाइबिटीज के 345, उदर रोग से पीड़ित 458, चर्म रोग के 1082 एवं टीबी के 24 रोगियों उपचार किया गया। 495 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। 285 मरीजों की खून की जांच की गई। जिन मरीजों में खून की कमी पाई गई, उन्हें आयरन फॉलिक एसिड की टेबलेट वितरित की गई। स्वास्थ्य शिविरों में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लगभग 330 पात्रों के गोल्डन कार्ड बनाये गए।
मेले में 82 मरीजों की जांच की
चांदपुर। रविवार को पीएचसी स्याऊ में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 82 मरीज पहुंचे। मेले में 24 पुरुष, 48 महिला एवं 10 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। सबसे अधिक चर्म रोग से पीड़ित 23 मरीज आए। मेले में श्वसन रोग के पांच, मधुमेह रोग के तीन, उदर के 18, ब्लड प्रेशर के चार, लीवर के पांच, एएनसी के चार व अन्य 20 रोगों से पीड़ित मरीज मिले। डा. सीमा भारद्वाज ने मरीजों की जांचकर आवश्यक सलाह दी। मेले में डा.शाहिद, डा.सीमा भारद्वाज, फार्मासिस्ट रोहित कुमार, एएनएम रेनू रानी, सीएचओ संदीप पटेल, वार्ड ब्वॉय गौरव कुमार व आशाएं, आंगनबाड़ी स्टाफ आदि मौजूद रहीं।