फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम-ए ने जीता क्रिकेट मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेडियम-ए ने जीता क्रिकेट मैच
विज्ञापन

बिजनौर। उत्तर प्रदेश सरकार के चार साल पूर्ण होने के अवसर पर खेल विभाग की ओर से चल रही अंडर -19 जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच में स्टेडियम-ए ने वीके स्कूल नहटौर की टीम को छह विकेट से हराया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने विजेता टीम को सम्मानित किया।
विज्ञापन

नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में 21 मार्च से अंडर-19 जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को इसका समापन हो गया। स्टेडियम-ए के कप्तान तुषार मलिक ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी की। वीके स्कूल नहटौर की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवर में कुल 87 रन बनाए। इसमें भूपेंद्र ने 26, आलौकिक ने 18 रन बनाए। स्टेडियम ए की ओर से सुगम ने तीन, मोहम्मद मोहसिन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में मात्र चार रन देकर तीन विकेट लिए। हिमांशु और विकास ने दो-दो विकेट लिए। स्टेडियम ए ने मात्र 14.4 ओवर में चार विकेट खोकर 88 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें शुभम मलिक ने 23, अक्षय ने 21 रन की नाबाद पारी खेली। वीके स्कूल नहटौर की ओर से गेंदबाजी में प्रखर ने दो शिवा ने एक विकेट लिया। मैच के अंपायर अमित श्रीवास्तव, शाकिब रहे तथा स्कोरर प्रिंस और उत्कर्ष शर्मा रहे। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, वशिष्ट अतिथि व्यापारी नेता रजनीश अग्रवाल, डा. अमित नारायण रहे। प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह, नागेंद्र कुमार सारस्वत, पुनीश सैनी, पप्पू, अमित भटनागर, परोपकार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें