नजीबाबाद के सेंट मेरी में यूपीएससी में 145 रैंक पाने वाले शगुन कौशल को सम्मानित करते प्रबंधक और
नजीबाबाद। सेंट मैरी स्कूल ने कॉलेज के हाईस्कूल और इंटर में टॉपर रहे यूपीएससी परीक्षा में 145 वीं रैंक पाने पर शगुन कौशल को सम्मानित किया।
प्रबंधक फादर जॉस वर्गीस, प्रधानाचार्या सिस्टर लिसी ने आदर्श नगर निवासी शगुन कौशल को सम्मानित किया। स्कूल प्रबंधन और स्टाफ की ओर से शगुन कौशल के परिवार को भी सम्मान कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया। शगुन कौशल ने कहा कि उन्होंने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट स्तर पर ही आईएएस बनाकर राष्ट्र सेवा का स्वप्न देखा था जो आज सरकार हो रहा है। उनकी यूपीएससी में सफलता की यात्रा में शिक्षकों का विशेष योगदान है।
स्कूल के प्रबंधक और प्रधानाचार्या ने पुष्प गुच्छ देकर शगुन कौशल को सम्मानित किया। कार्यक्रम में शगुन कौशल की माता विनीता कौशल,पिता पुष्पेंद्र सिंह ,अमर कौशल ,निशिका कौशल, सुरभि , नरेंद्र सिंह, अमरीक, विनय आदि उपस्थित रहे। आकाशवाणी नजीबाबाद केंद्र के एडीपी शोभित शर्मा ने आईएएस बने शगुन कौशल का साक्षात्कार लिया। उधर पूर्व सांसद गिरीश चंद्र सहित अनेक लोगों ने शगुन कौशल के आवास पहुंचकर उनको सम्मानित किया।