बिजनौर में आर्य समाज मंदिर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सम्मानित की गई शिक्षिकाएं व समाजेसवी।
बिजनौर। रोटरी क्लब गंगा बिजनौर की ओर से आर्य समाज मन्दिर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गोष्ठी और सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में उषा जैन, वर्धमान कॉलेज की प्राचार्य प्रोफेसर प्रीति खन्ना, समाज सेविका राजुल त्यागी, रिटायर्ड प्रोफेसर सविता मिश्रा, युवा कवित्री राशि अग्रवाल आदि को अपने अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल एवं सचिव रेखा अग्रवाल ने सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। प्रोफेसर सविता मिश्रा और कवित्री राशी अग्रवाल ने स्वयं रचित कविता नारी के सम्मान में पढ़ी। डॉ प्रिया कोठारी ने कहा कि आज समाज में पुरुषों की दूषित होती मानसिकता को परिवर्तित करने की जरूरत है। इस अवसर पर प्रोफेसर दीप्ति डिमरी, पूर्व अध्यक्ष आदेश भटनागर, डॉ नवनेश कोठारी, खगेश शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए।