फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी ने किया दौरा, जुटाए साक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी ने किया दौरा, जुटाए साक्ष्य
विज्ञापन

स्योहारा (बिजनौर)। मुरादाबाद निवासी ऑटो पार्ट्स व्यापारी की हत्या के मामले में मुरादाबाद एसएसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। उनके साथ आई टीम ने क्षेत्र में घूमकर कुछ लोगों से पूछताछ भी की। आसपास घटना से संबंधित साक्ष्य भी जुटाए।
शनिवार को मुरादाबाद के ऑटो स्पेयर पार्ट्स व्यापारी कुलदीप गुप्ता का शव थाना क्षेत्र के गांव गंगाधरपुर के जंगलों में मिलने से सनसनी फैल गई थी। अज्ञात हत्यारों ने कुलदीप का मुरादाबाद में उसकी दुकान से पहले अपहरण किया। फिर चार लाख की फिरौती वसूल कर हत्या कर दी थी। जिस प्रकार कुलदीप दुकान से उठ कर अज्ञात व्यक्ति के साथ बाइक पर बैठकर गए थे, उससे लगता है कि हत्यारे पहचान वाले हो सकते हैं। कुलदीप के हत्यारों द्वारा फिरौती लेने के बाद भी उनकी हत्या करना किसी दुश्मनी की तरफ भी इशारा कर रहा है। ये भी हो सकता है कि पहचान उजागर होने के भय के कारण हत्या की गई हो।
विज्ञापन

दुकान के नौकर मुस्तफा ने परिजनों को बताया कि अज्ञात व्यक्ति हेलमेट पहनने बिना नंबर की बाइक से मालिक कुलदीप से मिलने आया था। सवाल यह है कि हत्यारों का गांव गंगाधरपुर या आसपास से क्या संबंध है। क्या दो दिन तक कुलदीप यहीं रखा गया या हत्या करके मुरादाबाद से 60 किलोमीटर यहां लाकर डाला गया।
विज्ञापन

सोमवार को कुलदीप की हत्या के मामले में मुरादाबाद के एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने गंगाधरपुर घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस मामले में आसपास के कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई। उनके साथ आई टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य भी जुटाए। इसके बाद वह स्योहारा थाने पहुंचे। उन्होंने घटना के संबंध में थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़ से चर्चा की और मुरादाबाद चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें