फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट में श्रीनगर विजेता

Sun, 08 Oct 2017 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
क्रिकेट मैच की विजेता संत थरेसा स्कूल श्रीनगर की टीम ट्रॉफी के साथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बढ़ापुर में सेंट जोसेफ इंटीग्रटेड स्कूल के मैदान में हुई चार दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में संत थरेसा स्कूल श्रीनगर की टीम विजयी रही। उसने सेंट मेरी इंटर कॉलेज भिक्कावाला को नौ विकेट से पराजित कर जीत हासिल की।  
विज्ञापन


  बढ़ापुर के ग्राम दोदराजपुर में ईसाई धर्मार्थ संस्था आशादीप द्वारा संचालित सेंट जोसेफ इंटीग्रटेड स्कूल के मैदान में हुई डायसिस बिजनौर द्वारा संचालित स्कूलों की चार दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में सेंट मेरी इंटर कालेज भिक्कावाला, सेंट मेरी इंटर कालेज नगीना, सेंट मेरी इंटर कालेज बिजनौर, संत थॉमस स्कूल उत्तरकाशी, सेंट मेरी इंटर कालेज नजीबाबाद, दुलारे मसीह विद्या मंदिर कोटकादर, संत पॉल हाईस्कूल मंडावर, संत थरेसा स्कूल श्रीनगर, सेंट मेरी स्कूल मंडावली, संत जोसफ कान्वेंट स्कूल कोटद्वार, ऑल सेंट स्कूल वीपुरम, क्रीस्तु जयंती स्कूल बड़िया, सेंट मेरी स्कूल हल्दौर, संत थॉमस स्कूल पौड़ी व संत जोसेफ इंटीग्रटेड स्कूल दोदराजपुर समेत 15 स्कूलों की क्रिकेट टीमों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

फाइनल मैच में संत थरेसा स्कूल श्रीनगर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। सेंट मेरी इंटर कालेज भिक्कावाला ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में छह विकेट गवांकर 102 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी करते हुए संत थरेसा स्कूल श्रीनगर के कप्तान रजत रावत ने 15 ओवर में एक विकेट खोकर 103 रन बनाए और नौ विकेट से शानदार जीत हासिल की। विजेता टीम के गौरव मेन ऑफ द मैच रहे। प्रतियोगिता समाप्ति पर ईसाई मिशनरी के बिजनौर प्रांत धर्माध्यक्ष फादर जॉन बडेक्कल, आशादीप के डायरेक्टर व संत जोसेफ इंटीग्रटेड स्कूल दोदराजपुर के प्रबंधक फादर फ्रांसिस केओ, करुणा समाज संस्था के प्रबंधक फादर पायस, एजुकेशन ऑफ डायसिस बिजनौर के शिक्षा सचिव फादर जॉन चकनट, चांसलर फादर फिलिप, संत जोसेफ इंटीग्रटेड स्कूल दोदराजपुर की प्रिंसिपल सिस्टर स्मिथा ने विजयी टीम व प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें