फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव को लेकर सपाइयों ने किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव को लेकर सपाइयों ने किया मंथन
विज्ञापन

बिजनौर। विधान परिषद के चुनाव को लेकर जिले में पहुंचे सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का स्वागत किया गया। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों के संग चुनाव को लेकर मंथन किया। वहीं, भाजपा सरकार को महंगाई और बेरोजगारी के लिए जिम्मेदार बताया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सपा के कार्यालय पर हुई बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राशिद हुसैन और संचालन जिला महासचिव चौधरी आदित्यवीर सिंह ने किया। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सभी पदाधिकारियों विधान परिषद चुनाव के संबंध में दिशा निर्देश दिए। सभी से चुनाव में जी-जान से लग जाने की अपील की। कहा कि इस समय भाजपा का मुकाबला सिर्फ और सिर्फ पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी ही कर रही है। देश-प्रदेश के हालात खराब है, महंगाई व बेकारी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। पदाधिकारियों से अनुरोध किया कि 9 अप्रैल को सुबह 6:00 बजे अपने बूथ पर पहुंच कर मतदान कराने का काम करें। कहा कि अपने संपर्क के प्रधान, बीटीसी, पार्षद, जिला पंचायत सदस्यों से पार्टी के प्रत्याशी अजय प्रताप मलिक के पक्ष में मतदान करने की अपील करें। बैठक में विधायक स्वामी ओमवेश, विधायक हाजी तसलीम अहमद, विधायक राम अवतार सैनी, पूर्व विधायक हाजी नईम उल हसन, कपिल कुमार व पूर्व सांसद यशवीर सिंह धोबी, अनिल यादव, शमशाद अंसारी, प्रभा चौधरी, राधा सैनी, मदन सैनी, सतपाल सिंह, कमरुल इस्लाम, ओमपाल कश्यप, सिकंदर कासार, नईम मकरानी, बहादुर अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें