फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: वसंतकालीन गन्ने की बुवाई शुरू, 24 हजार हेक्टेयर का रखा गया लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। किसानों की ओर से वसंतकालीन गन्ने की बुवाई शुरू कर दी गई है। इस बार धामपुर मिल की ओर से बुवाई का लक्ष्य 24 हजार हेक्टेयर रखा गया है। मिल अधिकारियों का कहना है कि पिछले साल मिल क्षेत्र में कुल 45 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ने की फसल थी। 21 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में खड़ा पैड़ी गन्ने की आपूर्ति हो चुकी है। अब 24 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में खड़ी नोलख गन्ने की आपूर्ति की जा रही है। इसमें भी पांच हजार हेक्टेयर में खड़े गन्ने की आपूर्ति हो चुकी है।
विज्ञापन

मिल गन्ना जीएम ओमवीर सिंह ने बताया कि किसानों को उन्नतशील प्रजाति के बीज से बुआई करने का सुझाव दिया जा रहा है, जिससे बीमारी रहित गन्ने की फसल होने से उत्कृष्ट पैदावार हो। बढि़या पैदावार होने से किसान आर्थिक रूप से मजबूत हो सकें। मिल की ओर से किसानों को साप्ताहिक गन्ना मूल्य का भुगतान किया जा रहा है। अब तक 163 करोड़ 16 लाख रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान सीधे किसानों के खातों में भेजा जा चुका है।
अधिकारियों का कहना है कि मिल की ओर से इस बार गन्ना विकास के लिए सात करोड़ 97 लाख 65 हजार रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। मिल प्रबंधन से स्वीकृत मिल गई है। इसके तहत किसानों को 50 प्रतिशत के अनुदान पर कृषि यंत्र और कीटनाशक दवाइयां उपलब्ध कराईं जाएंगी। बजट में सबसे ज्यादा लाभ किसानों को ट्रैक्टर रैटून मैनेजर आरएमडी, ट्रेंच रेंजर, मिट्टी चढ़ाने वाली तितली, छोटे ट्रैक्टरों के रूटरी, 250 लीटर स्प्रे टैंक और स्प्रे मशीन पर छूट देकर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें