फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टा प्रदर्शन मेले में रखीं समस्याएं

Wed, 05 Oct 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में गन्ना विकास समिति बिजनौर में सट्टा प्रदर्शन मेले का आयोजन हुआ। गन्ने की वैरायटी और रकबे में संशोधन के लिए काफी संख्या में किसान आए। इसके बाद गोष्ठी में किसानों को गन्ने की ट्रैंच प्लांटिंग और ड्रिप इरीगेशन के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर किसानों ने गन्ने से जुड़ी समस्याएं रखी। 
विज्ञापन

बिजनौर गन्ना समिति में 456 गांवों के 48000 किसान सदस्य है। डीसीओ ओपी सिंह के मैनेजमेंट में गन्ना विभाग ने अर्ली वैरायटी के गन्ने की बुवाई अधिक रकबे में करने के लिए अभियान चलाया। इसके चलते इस बार समिति क्षेत्र के 28170 हेक्टेअर में गन्ने की रिकार्ड बुवाई हुई। इसमें करीब 70 प्रतिशत रकबा अर्ली वैरायटी गन्ने का है। सट्टे का प्रदर्शन क्षेत्रवार चार खंडों में किया गया था। किसानों ने सट्टे की कमियां रखी। अधिकांश किसानों की शिकायत थी कि उनका अर्ली वैरायटी का रकबा कम कर दिया गया है। बताया गया कि आपत्तियों का निपटारा फिजिकल वेरिफिकेशन के बाद होगा। एससीडीआई रामभद्र द्विवेदी, समिति सचिव निरेंद्र सिंह के साथ वरिष्ठ किसान नेता ओमपाल सिह मौजूद रहे। डीसीओ ओपी सिंह के अनुसार अफजलगढ़ गन्ना समिति में सट्टा प्रदर्शन मेला और गोष्ठी का आयोजन हुआ। अफजलगढ़ शुगर मिल के चीफ जनरल मैनेजर एसपी सिंह, जीएम केन ढाका, केन मैनेजर अनिल पंवार, शिवकुमार और समिति सचिव प्रकाशवीर के साथ काफी संख्या में किसान मौजूद रहे। 
वहीं बिजनौर में गन्ना विकास समिति बिजनौर में सट्टा प्रदर्शन मेले का आयोजन हुआ। गन्ने की वैरायटी और रकबे में संशोधन के लिए काफी संख्या में किसान आए। इसके बाद गोष्ठी में किसानों को गन्ने की ट्रैंच प्लांटिंग और ड्रिप इरीगेशन के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर किसानों ने गन्ने से जुड़ी समस्याएं रखी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें