मंडावली के सेंट मेरीज स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं।
- फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ सेंट मेरी इंटर कॉलेज मंडावली का वार्षिक समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जिले और मंडल स्तर पर नाम रोशन करने वाली खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि बिजनौर और गढ़वाल धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप विंसेंट नेल्लाईपरंबिल, अपर जिला जज मेरठ संदीप चौहान ने सेंट मेरी इंटर कालेज मंडावली के सुनहरा परिवार थीम से वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को एकाग्र मन से शिक्षा के प्रति गंभीर रहने और लक्ष्य तय करने की सलाह दी। विशिष्ट अतिथि सीएमआई फादर सकरियास, थानाध्यक्ष नरेंद्र गौड़, जज एडवोकेट जनरल कैप्टन दानिश फारुकी की उपस्थिति में स्कूल के बैंड टीम ने अतिथियों का भव्य स्वागत किया।
प्रबंधक फादर जार्ज, प्रधानाचार्य सिस्टर शांति ग्रेस के नेतृत्व में बच्चों ने विभिन्न प्रांतों के लोक नृत्य, भारतीय संस्कृति और राष्ट्र प्रेम से जुड़ीं मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने प्रभु ईसा मसीह जन्म से जुड़ी मनोहारी प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि ने कक्षा 10 के टॉपर तुषार कुमार और कक्षा-12 के टॉपर सूर्य प्रताप को कॉलेज की ओर से 10-10 हजार रुपये की धनराशि देकर सम्मानित किया। जिला और मंडल स्तर खेल प्रतिभाओं स्नेहा और मो. आलिम को मेडल व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया।
सांस्कृतिक समारोह में आए अतिथियों का प्रबंधक फादर जॉर्ज प्रधानाचार्य सिस्टर शांति ग्रेस, हेड ब्वॉय शिवम, हेड गर्ल डॉली शर्मा ने भव्य स्वागत किया।