फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजीबाबाद से तीन दिन गुजरेगी स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद से तीन दिन गुजरेगी स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन

नजीबाबाद। रेलवे हावड़ा से अमृतसर के बीच 19 जनवरी से 21 जनवरी तक स्पेशल ट्रेन चलाएगा। 21 जनवरी को कोलकाता से अमृतसर के बीच भी एक स्पेशल ट्रेन नजीबाबाद से होते हुए गुजरेगी।
रेलवे नजीबाबाद स्टेशन से गुजरने वाली हावड़ा से अमृतसर के लिए 19 जनवरी से 21 जनवरी तक स्पेशल ट्रेन संचालित करेगा। हावड़ा से अमृतसर के लिए 03005 अप स्पेशल ट्रेन 18 जनवरी को शाम 7:15 बजे हावड़ा से चलकर 19 जनवरी को रात 9:52 बजे मुरादाबाद, 10:50 बजे धामपुर, 11:08 बजे नगीना और रात्रि 11:30 बजे नजीबाबाद पहुंचेगी। लक्सर, रुड़की, सहारनपुर होते हुए ट्रेन 20 जनवरी को प्रात: 8:40 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी में अमृतसर से 03006 डाउन 20 जनवरी को शाम 6:25 बजे रवाना होकर 21 जनवरी को रात 2:46 बजे नजीबाबाद 3:08 बजे नगीना, तड़के 3:30 बजे धामपुर, प्रात: 4:53 बजे मुरादाबाद होते हुए 22 जनवरी को प्रात: 7:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी। फेस्टिवल स्पेशल में सभी टिकट आरक्षित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे कोलकाता से अमृतसर के बीच नजीबाबाद से गुजरने वाली स्पेशल ट्रेन 02317 अप 21 जनवरी को संचालित करेगा। कोलकाता से 20 जनवरी को प्रात: 7:40 बजे रवाना होकर स्पेशल ट्रेन 21 जनवरी को प्रात: 7:50 बजे मुरादाबाद, 9:23 बजे नजीबाबाद, 11:30 बजे सहारनपुर और शाम 5:20 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी में 02318 डाउन 22 जनवरी को प्रात: 5:55 बजे रवाना होकर नजीबाबाद दिन में 1:13 बजे, मुरादाबाद 2:52 बजे होते हुए 23 जनवरी को दिन में 2:45 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें