फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष सचिव ने जानी गन्ना सर्वे की हकीकत

Mon, 18 Jun 2018 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
स्योहारा में गन्ना गन्ना सर्वेक्षण का निरीक्षण करते गन्ना उपायुक्त। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में  सूबे के विशेष सचिव (चीनी) राकेश कुमार मिश्र ने जिले कई गांवों में गन्ना सर्वेक्षण की जमीनी हकीकत जानी। शेरपुर गांव में विभिन्न गन्ना प्रजातियों के प्रदर्शन के बारे में किसानों से सवाल-जवाब किए। किसानों को मैकेनिकल फार्मिंग अपनाने की पहल करने की सलाह दी।  
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के निर्देश पर गन्ना किसानों की आवश्यकताएं एवं समस्याओं को गांव-गांव जाकर जानने के लिए विशेष सचिव राकेश मिश्र मुरादाबाद मंडल के दो दिवसीय दौरे पर हैं। रविवार को वे धामपुर गन्ना विकास परिषद के सरकथल सानी, हैजरीपुर, स्योहारा, ताहरपुर, शेरपुर मजरा गांव पहुंचे। किसानों भरवाए गए घोषणा पत्र, गश्ती सर्वेक्षण रजिस्टर आदि का अवलोकन किया। खेत स्वामियों को बुलाकर सर्वे संबंधी दी गई सूचनाओं के बारे में पूछा। किसानों से गन्ने के बारे में सही सूचनाएं दर्ज कराने को कहा, ताकि बांड निर्धारण में परेशानी न आए और गन्ने की समय से पेराई हो सके। किसान छोटे, राजेंद्र, हरवीर सिंह, विनय कुमार आदि ने विशेष रूप से गन्ने के बारे में सवाल-जवाब किए। इसके बाद उन्होंने स्योहारा गन्ना विकास परिषद के गांव शेरपुर मजरा में खेतों में किए गए विभिन्न गन्ना प्रजातियों के प्रदर्शन को देखा। जिला गन्ना अधिकारी के अनुसार किसानों ने सीयू 0239, सीयू 0238, सीयू 0118 तथा सीयू 08272 प्रजाति की बुआई की है। उन्होंने जिले को गन्ना उत्पादन में किसानों को नंबर वन पायदान पर पहुंचाने की अपील की है। बताया कि कम रकबे में अधिक मात्रा में स्वस्थ गन्ने का उत्पादन करें। गन्ना अधिकारियों को समय-समय पर गांवों में जाकर किसानों की समस्याएं दूर करने के निर्देश दिए हैं।  
साथ ही ही किसानों को ट्रेंच मंचर तकनीक की जानकारी दी। समय व पैसे की बचत के लिए नई तकनीक अपनाने पर जोर दिया। कटाई होने के बाद पेड़ी गन्ने के मेढ़े में छोटे-छोटे पौधे पैदा हो जाते हैं। इन्हें मूढ़ कहा जाता है। ट्रेंच मंचर मूढ़ को दातून की तरह बारीक बना देता है। इसके बाद गन्ने का फुटाव अच्छा होता है। पेड़ी में कार्बन की मात्रा बढ़ने से पैदावार बढ़ जाती है।
विज्ञापन


30 तक हर हाल में सर्वे कार्य पूर्ण कर लें
स्योहारा में अपर चीनी आयुक्त राकेश कुमार मिश्रा ने रविवार को उप गन्ना आयुक्त राजेश मिश्र, जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह, ज्येष्ठ गन्ना विकास अधिकारी स्योहारा मिथलेश पांडेय, धामपुर अमित पांडेय, अपर सांख्यकी अधिकारी  विकल भारती के साथ गांव सुल्तानपुर, ताहरपुर, शेरपुर मजरा के सर्वेक्षण कार्य की जांच की गई। अपर चीनी आयुक्त राकेश कुमार मिश्रा ने ग्रामीणों से कहा कि प्रक्षेत्र में उपस्थित रहकर जांच कार्य में पूर्ण सहयोग करें। सर्वे कर रहे कर्मचारियों को सर्वेक्षण तिथि पर स्वयं उपस्थित रहकर, घोषणा पत्र भरें, परिचयपत्र जैसे आधार कार्ड की छाया प्रति बैंक पासबुक की छाया प्रति, जोतवही, खतौनी की छाया प्रति सर्वे कर्मचारी को उपलब्ध करा दें, जिससे पेराई सत्र में होने वाली परेशानियों से बचा जा सके। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि प्रत्येक दशा में 30 जून तक सर्वे कार्य को पूर्ण करें। 

सर्वे में आ रही परेशानियों से कराया गया अवगत
धामपुर में मुरादाबाद मंडल के डिप्टी केन कमिश्नर राकेश मिश्रा ने धामपुर विकास परिसर के गांव सरकथल सानी में चल रहे गन्ना सर्वे का निरीक्षण किया। डिप्टी केन कमिश्नर ने अधिकारियों को हिदायत दी कि सर्वे करते समय अधिकारी किसानों से स्वयं घोषणापत्र भरवा लें। किसान से स्पष्ट कर लें कि उनके द्वारा जो सर्वे किया गया है, उस क्षेत्रफल में कितने बीघा गन्ना  पौधा और पेड़ी शामिल है। उसके बाद फिर कोई संशोधन नहीं होगा। डिप्टी केन कमिश्नर  दोपहर गन्ना विकास परिसर पहुंचे। एससीडीआई अमित कुमार पांडेय, जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह व अन्य विभागीय कर्मचारियों को साथ लेकर सरकथल सानी पहुंचे और किसानों से सर्वे में आ रही परेशानियों की जानकारी व सुझाव लिए। अधिकारियों ने कहा कि राजस्व खसरा खतौनी उपलब्ध कराने से किसानों को ही फायदा होगा। नई प्रक्रिया के तहत जिन पुराने किसानों की गन्ना कम होने के बाद भी अधिक पर्चियां आती थीं, उसे प्रक्रिया पर लगाम लगेगी। छोटे व मध्यम वर्ग के किसानों को उसका बड़ा फायदा पहुंचेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें