फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड फ्राइडे पर चर्च में हुई विशेष प्रार्थना

विज्ञापन
बिजनौर में तेरा प्रेम चर्च में गुड फ्राइडे पर प्रार्थना करते फादर। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
गुड फ्राइडे पर चर्च में हुई विशेष प्रार्थना
विज्ञापन

बिजनौर। गुड फ्राइडे पर चर्च में विशेष प्रार्थनाएं की गईं। सभी से प्रभु यीशु के जीवन से सीख लेने का आह्वान किया गया। गरीबों व जरूरतमंदों की मदद करने की सीख दी गई।
डीएम कंपाउंड के सामने स्थित न्यू सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च में फादर एलिप्रिंस ने विशेष प्रार्थना कराई। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु ने उन लोगों के अपराध की माफी के लिए परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की थी जिन लोगों ने उन्हें सलीब पर लटकाया था। उनके साथ सलीब पर लटकाए गए डाकू को उन्होंने अपने साथ परलोक ले जाने का आशीर्वाद दिया था। सलीब पर लटकने के बाद भी उन्होंने शैतान को हरा दिया था। प्रभु यीशु ने धार्मिकता के साथ जीवन जीने और गरीबों की मदद करने का संदेश दिया था। फादर एलिप्रिंस के अलावा जेके मेसी, विक्टोरिया टॉमस, सिद्घार्थ रवि, जोनिता पोर्टर ने प्रभु यीशु की सात वाणी सुनाईं। चर्च में विशेष गीत गाया गया। इस दौरान नीरज धारीवाल, संदीप सिंह, बी नाथ, शैलेंद्र टॉमस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरतमंदाें की मदद करने का आह्वान
बिजनौर। गुड फ्राइडे पर तेरा प्रेम चर्च में विशेष प्रार्थना की गई। प्रार्थना का नेतृत्व सेंटमेरी स्कूल के प्रबंधक फादर डा.मैथ्यू जॉन, सेंट जोसेफ स्कूल के प्रबंधक फादर पीटर, यूथ के निदेशक फादर मेल्विन अब्राहम और फादर मेल्विन अब्राहम ने किया। फादर मेल्विन ने कहा कि हमें जरूरतमंदों की मदद करने के लए हमेशा तत्पर होना चाहिए। प्रार्थना और धर्म उपदेश के बाद तेरा प्रेम चर्च से सेंटमेरी स्कूल के मैदान तक क्रॉस का रास्ता आयोजित किया गया। लोगों ने निष्ठा के साथ क्रॉस के रास्ते में भाग लिया।

बिजनौर में गुड फ्राइडे पर सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च में प्रार्थना कराते फादर एलीप्रिंस।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में गुड फ्राइडे पर सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च में प्रार्थना करत श्रृदालु।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें