फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्तादल के नेताओं के निशाने पर रहे एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सत्तादल के नेताओं के निशाने पर थे एसपी
विज्ञापन

बिजनौर। एसपी संजीव त्यागी अपने 18 माह के कार्यकाल में सत्तादल के नेताओं के निशाने पर रहे। इन नेताओं ने कई बार एसपी को हटवाने की कोशिश की पर कामयाब नहीं हुए। रविवार को एसपी को हटवाने के लिए परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने मुख्यमंत्री व प्रमुख गृह सचिव से बात की थी। नहटौर थाने के गांव नन्हेड़ा निवासी तेजपाल की हत्या में कोई कार्रवाई न किए जाने से भाजपा और संघ के लोग उनसे नाराज थे।
विज्ञापन

एसपी संजीव त्यागी के 18 माह के कार्यकाल में अपराध तो खूब हुए पर पुलिस इनका खुलासा भी करती रही। पिछले दिनों चांदपुर के व्यापारी के साथ हुई लूट में शासन सख्त हो गया था। बदमाशों के पकड़े जाने पर ये मामला दब गया था। पिछले कई दिनों से आरएसएस के तमाम नेता एसपी को हटवाने के लिए सक्रिय रहे पर कामयाबी नहीं मिल पा रही थी। सूत्रों के मुताबिक रविवार को सुबह परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने एसपी संजीव त्यागी को हटाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रमुख गृह सचिव से बात की थी। बताया था कि नहटौर थाने के गांव नन्हेडा निवासी तेजपाल की 24 जनवरी को हत्या हुई थी। दिलशाद, अनीस, कफिल, आशिक को इस हत्या में नामजद किया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इस हत्याकांड में जांच कराने की बात कहकर फाइनल रिपोर्ट लगा दी। बिजनौर पुलिस आरोपियों को बचाने में लगी रही। इसके अलावा मंत्री ने बिजनौर में पुलिस द्वारा किए जा रहे कई गलत मामलों से भी मुख्यमंत्री व प्रमुख गृह सचिव को अवगत कराया। शाम तक मंत्री को एसपी को हटाने का भरोसा दिलाया गया था। उधर मिर्जापुर से बिजनौर आ रहे एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह बिजनौर से पूरी तरह वाकिफ हैं। वे बिजनौर में पिछले दिनों एसपी देहात रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें