फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ग्रामीण को गोली मारने के मामले में तीन बदमाश दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। नगीना देहात थाना क्षेत्र के ग्राम मनसा में तीन दिन पूर्व चोरी की घटना के दौरान ग्रामीण को गोली मारने के मामले में तीन बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की हुई नकदी व सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं।
विज्ञापन

सीओ राजेश कुमार सोलंकी ने बताया कि 14 अगस्त की रात्रि एक बंद मकान में चोरी करने के प्रयास के दौरान ग्रामीणों से घिर जाने के दौरान बदमाशों ने फायरिंग की थी, जिसमें एक ग्रामीण घायल हो गया था। मंगलवार की सवेरे करीब चार बजे ग्राम टांडा माईदास के नीचे डैम के पास चेकिंग के दौरान पुलिस को एक बाइक पर तीन लोग आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर वे भागने लगे। रोकने का प्रयास करने पर उन्होंने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी, जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। बदमाशों की पहचान ग्राम खारी थाना हल्दौर निवासी शमशाद, नौशाद व दानिश के रूप में हुई है। गोली लगने से दानिश व नौशाद घायल हो गए, जिनका सीएचसी में उपचार कराया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार हुए बदमाशों के पास से एक बाइक, 9700 की नकदी, करीब छह लाख रुपये के सोने- चांदी के जेवरात व अवैध शस्त्र बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें