संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। सपा के राष्ट्रीय महासचिव और विधायक शिवपाल यादव शनिवार को एक स्कूल के कार्यक्रम में शामिल होने बिजनौर पहुंचे। उन्होंने कहा कि साल 2027 में सपा की सरकार बनने जा रही है। इसके लिए कार्यकर्ता खूब मेहनत करें।
शनिवार को खेड़की चौराहे पर शिवपाल यादव का पार्टी पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान शिवपाल यादव ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर 2027 के चुनाव की तैयारी करें। अबकी बार पीडीए समाजवादी सरकार बनने जा रही है। मौजूदा सरकार से जनता का मोहभंग हो चुका है।
स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष शेख जाकिर हुसैन, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल यादव, रणवीर पवार, डॉ रहमान, अफजाल लालू, सत्यवीर यादव, प्रभा चौधरी, चौधरी दिनेश, अख़लाक़ पप्पू, डॉ इरफान मलिक, चौधरी ब्रजवीर सिंह, मदन लाल सैनी, डॉ योगेंद्र चौधरी, राधा सैनी, कृपारानी प्रजापति, मनोज राजपूत, मोमिन खान, श्लोक पवार, अशोक आर्य, जाकिर चौधरी, लाल सिंह कश्यप आदि शामिल रहे।