फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मेंहदी का रंग फीका पड़ने से पहले विधवा हुई सोनी

विज्ञापन
हरिद्वार में सड़क दुर्घटना में मरने वाले नींदडू क्षेत्र के गाव मनकुआं के युवक अंकित कुमार का फा - फोटो : 1
विज्ञापन
नींदड़ू । कुदरत के खेल भी निराले हैं। चार महीने पहले विवाह बंधन में बंधी सोनी के हाथों की मेहंदी का रंग अभी फीका भी नहीं पड़ा था, कि बीती रात हरिद्वार में बाइक फिसलकर सड़क पर गिरने के कारण सिर में लगी गंभीर चोट के चलते पति की अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

मनकुआ गांव के सुरेंद्र सिंह का पुत्र अंकित कुमार (28) कई वर्ष से हरिद्वार के मोहल्ला बहादरपुर में रहकर एक कंपनी में कार्य करता था। 22 फरवरी 2026 को शेरकोट निवासी व्यक्ति की पुत्री सोनी के साथ उसका विवाह हुआ था। विवाह के बाद अंकित पत्नी को अपने साथ हरिद्वार ले गया तथा एक दूसरी कंपनी में उसे कार्य दिला दिया। दोनों अपनी-अपनी कंपनी में काम करने जाते थे।
अंकित के छोटे भाई मयंक कुमार ने बताया कि रविवार की रात करीब 10 बजे अंकित बाइक से अपनी पत्नी सोनी को लेने के लिए उसकी कंपनी की ओर जा रहा था। रास्ते में अचानक उसकी बाइक फिसलकर गिर गई और उसका सिर आरसीसी की सड़क से टकरा गया। हेलमेट नहीं पहनने के कारण सिर में गंभीर चोटें आईं। घायल अंकित को तत्काल शहर के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सड़क हादसे में पति की मौत के बाद सोनी का रोते-रोते बुरा हाल है तथा पूरा परिवार सदमे में डूबा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को अपराह्न चार बजे मृतक के शव को उसके पैतृक गांव मनकुआ लाया गया तथा वहां से शव को गंगा बैराज पर ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें