फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी में डूबने से हुई सोनम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी में डूबने से हुई सोनम की मौत
विज्ञापन

हल्दौर। गांव लाड़नपुर निवासी सोनम की मौत पानी में डूबकर हुई। महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। वहीं, पुलिस ने मृतका के पति को पकड़कर उसका चालान कर दिया। जबकि अन्य फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

गांव लाड़नपुर निवासी पुष्पेंद्र सिंह की पत्नी सोनम करीब पांच दिन पूर्व अपनी ससुराल से लापता हो गई थी। सोनम के मायके वालों को उसके पति और अन्य ससुरालियों पर दहेज में करीब एक लाख रुपये व अन्य कीमती सामान मांगने को लेकर सोनम की हत्या करने का शक था। शुक्रवार को सोनम की लाश गांव पैजनियां के जंगल में स्थित एक कुएं में पड़ी मिली। महिला के मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पति समेत उसके चार ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रविवार को मृतका के आरोपी पति पुष्पेंद्र को कुंडा बागेन की नहर के पास से पकड़ कर उसका चालान कर दिया। तीनों आरोपी सोनम के आठ माह के पुत्र को लेकर अपने घरों से फरार हैं। मृतका के मायके वाले उसके मासूम पुत्र की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने पुलिस से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर बच्चे को सुरक्षा दिलाए जाने की मांग की है। पुलिस फरार अन्य तीन आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह सोलंकी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सोनम की मौत का कुएं के पानी में डूब कर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें