फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जन्मदिन का जश्न मनाने गए ब्रश कारोबारी के बेटे की मौत, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरकोट। दोस्त के संग जन्मदिन का जश्न मना रहे तुषार (25) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। तुषार के शव को दोस्त ई-रिक्शा में रखकर उसके घर छोड़ आया। परिवार वाले हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं। पुलिस ने एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह साफ हो सकेगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मोहल्ला चौधरियान निवासी तुषार दत्त पुत्र रुपेंद्र दत्त का 25वां जन्मदिन था। तुषार की बहन विशाखा ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम तुषार अपने दोस्त के साथ जन्मदिन मनाने के लिए घर से बाहर चला गया लेकिन रात तक घर नहीं लौटा। रात में 12 बजे उसके दोस्त के भाई ने फोन करके बोला कि तुषार की तबीयत खराब है, उसे ले जाओ। शुक्रवार की सुबह उसका दोस्त अपने भाई के साथ ई-रिक्शा से तुषार को अचेत हालत में लेकर पहुंचा। विशाखा ने बताया कि तुषार की हालत बेहद गंभीर थी। उसके नाक व मुंह से खून निकल रहा था। आसपास के चिकित्सकों को बुलाया गया। उन्होंने बताया कि तुषार की काफी देर पहले मौत हो चुकी है। सूचना मिलने पर परिवार और रिश्तेदार भी पहुंच गए। उन्होंने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को खबर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतक के दोस्त के भाई को हिरासत में लिया है।

ब्रश का कारोबार करते हैं मृतक के पिता
तुषार दो भाई बहनों में बड़ा और इकलौता पुत्र था। मृतक के पिता ब्रश बनाने का व्यवसाय करते हैं। फिलहाल वह काम के सिलसिले में गोवा गए हुए हैं। पिता को फोन पर घटना की सूचना दे दी गई है। उधर मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस में तहरीर दी।
विज्ञापन


सीओ अफजलगढ़ आलोक कुमार ने बताया कि युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही तुषार की मौत के वास्तविक कारणों का पता लग सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें