फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: दामाद ने की सास की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। थाना क्षेत्र के गांव फुलसंदा गंगदास में शुक्रवार शाम दामाद सजल पुत्र शीतल ने अपनी सास बबली (50) पत्नी फकीर चंद को गोली मारकर हत्या कर दी। सिर में गोली लगने से बबली की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार बबली की पुत्री भावना का गांव निवासी सजल के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब दो वर्ष पूर्व दोनों घर से भाग गए थे और शादी कर ली थी। करीब दो माह पहले ही दोनों गांव लौटकर रहने लगे थे। शुक्रवार शाम किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने के लिए बबली भी मौके पर पहुंच गई। इसी दौरान सजल ने तमंचे से बबली पर फायर कर दिया। गोली उसके सिर में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपराध निरीक्षक विपिन कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें