फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना हिस्सा बेच रही थी सोमी, इसलिए मार डाला

विज्ञापन
बिजनौर में पकड़े गए सोमी देवी हत्याकांड के आरोपी के बारे में जानकारी देते एसपी सिटी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
अपना हिस्सा बेच रही थी सोमी, इसलिए मार डाला
विज्ञापन

बिजनौर। पुलिस ने सोमी देवी हत्याकांड के मुख्य आरोपी जेठ पवन को दबोच लिया है। पवन ने सोमी देवी के सिर पर पाठल पर वार कर मौत के घाट उतारा था। आरोपी के पास से पाठल भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

एसपी सिटी लक्ष्मीनिवास मिश्र के अनुसार शहर कोतवाली के मोहल्ला भाटान निवासी गीता देवी ने अपनी बहन सोमी देवी की हत्या के आरोप में सोमी के जेठ पवन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया कि नौकरी के लिए सोमी की हत्या पवन ने की। पुलिस ने पवन को बैराज रोड से दबोच लिया। पूछताछ में पवन ने पुलिस को बताया कि उसका झगड़ा मकान के बंटवारे को लेकर था। सोमी अपने मकान का आधा हिस्सा बेचना चाह रही थी। उसने सोमी से एक तिहाई हिस्सा बेचने और एक तिहाई हिस्सा मां के लिए रखने को कहा था। इसी बात के झगड़े को लेकर उसने सोमी देवी की हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल रमेश चंद्र शर्मा, एसएसआई नरेंद्र कुमार गौड़, कांस्टेबिल वरुण व अनुज शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें