फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही ने भाकियू नगर अध्यक्ष पर पिस्टल ताना

विज्ञापन
हीमपुर थाने में प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
सिपाही ने भाकियू नगर अध्यक्ष पर पिस्टल ताना
विज्ञापन

हीमपुर दीपा (बिजनौर)। भाकियू अमरोहा के कार्यकर्ताओं के साथ मंगलवार रात फायरिंग रेंज पुलिस चौकी पर दरोगा ने अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि गजरौला के भाकियू नगर अध्यक्ष पर सिपाही ने पिस्टल तान दिया। इससे गुस्साए भाकियू कार्यकर्ताओं ने बुधवार को थाने पहुंचकर आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम भाकियू अमरोहा के कार्यकर्ता बिजनौर से लौट रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी फायरिंग रेंज पुलिस चौकी पर पहुंची तो उन्होंने पुलिस चौकी के पास अपनी कार को रोक लिया। तभी फायरिंग रेंज पुलिस चौकी के प्रभारी उनके पास पहुंच गए। आरोप है कि सिपाही ने भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया और भाकियू नगर अध्यक्ष गजरौला सतेंद्र सिंह पर पिस्टल तान दी। उस समय पुलिसकर्मियों ने मामला शांत करा दिया। बुधवार सुबह आक्रोशित भाकियू कार्यकर्ता हीमपुर दीपा थाने पहुंचे और विरोध प्रदर्शन कर आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह, तहसील अध्यक्ष अशोक कुमार, राकेश प्रधान, रोहताश सिंह, रामपाल, उस्मान, राजेंद्र सिंह, इरशाद सैफी, सरदार प्रताप, याकूब, आनंदपाल, विपिन सिंह, हरपाल, मुखराम, ओमपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें