फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिह्नित स्थानों पर भी संभलकर चलने को तैयार नहीं लोग

विज्ञापन
नहटौर थाना क्षेत्र के गांव सीकरी बुजुर्ग में जिला प्रशासन द्वारा घोषित किया गया ब्लैक स्पॉट पर ल? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
चिह्नित स्थानों पर भी संभलकर चलने को तैयार नहीं लोग
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में अधिकांश हादसे चिह्नित किए गए दुर्घटना बहुल क्षेत्रों में होते हैं। जिला प्रशासन की ओर से जिले में इस तरह के एक दर्जन से भी अधिक स्थान चिह्नित किए गए हैं, लेकिन यहां भी लोग संभलकर चलने को तैयार नहीं हैं। इसके जिम्मेदार वाहन चालक स्वयं होते हैं।
हम सभी यदि यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहनों चलाएं तो हादसों को रोका जा सकता है। एआरटीओ प्रशासन प्रणव झा के अनुसार यह बात भी सामने आई है कि हादसे में महिलाओं के मुकाबले पुरुष अधिक शिकार होते हैं। सड़क हादसों में लगभग 80 फीसदी पुरुष ही प्रभावित होते हैं। लोक निर्माण विभाग के अभियंता सुरेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे रोकने के लिए परिवहन और लोक निर्माण विभाग की ओर से संयुक्त रूप ताल मेल बैठाकर कदम उठाए जा रहे हैं। दुर्घटना बहुल क्षेत्रों में संकेतक बोर्ड आदि लगवाए गए हैं, जिससे वाहन चालकों को स्थिति स्पष्ट हो जाए। पुलिस के अनुसार जिले में होने वाले हादसों में बेशकीमती जानें जा रही हैं। इन हादसों में युवा वर्ग अपनी जान खो देता है। इसका कारण है यातायात नियमों का पालन न करना। आंकड़ों के मुताबिक जिले में होने वाले हादसों में मरने वाले कुल लोगों में लगभग दो तिहाई लोगों की उम्र 40 साल से कम रहती है।
विज्ञापन

छोटे वाहन चालक अधिक होते हैं शिकार
जिले में होने वाले दो तिहाई से भी अधिक हादसों के शिकार छोटे वाहन होते हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो जिले में मौजूदा समय में एआरटीओ कार्यालय में लगभग चार लाख वाहन पंजीकृत हैं। इनमें करीब साढ़े तीन लाख दो पहिया और लगभग 50 हजार चौपहिया वाहन शामिल हैं। इससे जाहिर है कि वाहनों की संख्या का सीधा असर हादसों पर भी पड़ने लगा है। जिले में खराब सड़कों पर ओवर लोडिंग, नशे में वाहन चलाना, तेज गति से वाहन चलाना, मोबाइल फोन सुनते हुए वाहन चलाना, दोपहिया वाहन संचालन के समय हेलमेट न लगाना आदि वजहें ही हादसों को दावत दे रही हैं। इसके लिए जरूरी है कि ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करवाया जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

जिले में ये हैं दुर्घटना बहुल क्षेत्र
यातायात क्षेत्राधिकारी कुलदीप गुप्ता के अनुसार कोतवाली शहर क्षेत्र में सेंट मेरीज चौराहा, स्वाहेड़ी मोड़, बैराज, अफजलगढ़ थाना क्षेत्र में मानियावाला से बेलनी नदी तक, शेरकोट थाने के मनोकामना मंदिर खो बैराज, मुबारकपुर कुंडा, चुंगी नंबर-6 रेहड़ थाने के राजनगर के पास, चांदपुर थाने के अंबेडकर चौक से बवनपुरा चौकी के पास, नौशार पीपल सराय, नूरपुर थाना क्षेत्र में ग्राम हसूपुरा के पास, अस्करीपुर, नहटौर चौराहा, स्योहरा थाने के ग्राम गैंडाजूड़, नहटौर थाना क्षेत्र में सीकरी बुजुर्ग, शिवाला कलां थाने के फीना तिराहा, धामपुर थाना क्षेत्र में सरकथल साहनी से सरकड़ा चकराजमल के बीच, ग्राम सेढा नहटौर रोड, सारंग, गांव सुहागपुर के पास से कालागढ़ रोड़ तक, नजीबाबाद थाने के मालन नदी तिराहा, मंडावली थाना क्षेत्र में राहतपुर, मथुरापुर मोर से सूकरो नदी तक, अफजलगढ़ थाने के भूतपुरी तिराहा, हल्दौर थाना क्षेत्र में गांव नवादा शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें