फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हानिकारक कीट नष्ट करेगा सोलर लाइट ट्रैप

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। सोलर लाइट ट्रैप उपकरण किसानों की फसल को बचाने के लिए हानिकारक कीटों को नष्ट करेगा, जिससे किसानों का कीटनाशक पर खर्च कम होगा। कृषि विभाग की ओर से किसानों को उपकरण अनुदान पर भी मिलेगा।
विज्ञापन

एडीओ कृषि विकास पवार ने बताया कि साेलर लाइट ट्रैप उपकरण फसलों को कीटों से बचाने में कारगर और पर्यावरण अनुकूल है। उपकरण दिन में सौर ऊर्जा से चार्ज होता है और शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक सबसे अधिक प्रभावी रहता है। रोशनी से आकर्षित होकर कीट नीचे रखी साबुन के पानी वाली ट्रे में गिरकर मर जाते हैं। एक एकड़ खेत के लिए एक ट्रैप पर्याप्त होता है। यह उपकरण धान, गन्ना, गेहूं, सब्जी आदि फसलों में तना छेदक, पत्ती लपेटक, फल छेदक, सफेद मक्खी और पतंगों जैसे कीटों के नियंत्रण में उपयोगी है।
किसान को राजकीय पौध रक्षा इकाई से सोलर लाइट ट्रैप अनुदान पर मिलेगा। इसके लिए किसान को खसरा-खतौनी, आधारकार्ड व बैंक की पास बुक की छायाप्रति लिपि देनी होगी। उपकरण की कीमत 635 रुपए है, लेकिन किसान को 431 रुपए का अनुदान देने के बाद 204 रुपए में उपकरण मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर कृषि विषय वस्तु विशेषज्ञ सतनाम सिंह ने बताया कि किसान सोलर लाइट ट्रैप को विकास खंड की राजकीय पौध रक्षा इकाई से अनुदान पर खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें