बिजनौर/नजीबाबाद/रेहड़। प्रधानमंत्री ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में हुगली जिले के तारकेश्वर हुगली प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किश्त बटन दबाकर जारी की। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत जनपद के 305551 किसानों के खातों में 61.11 करोड़ रुपये की धनराशि हस्तांतरित की गई। कार्यक्रम का किसानों को सीधा प्रसारण दिखाया गया।
कार्यक्रम में अतिथि अंकुर गौतम, नगराध्यक्ष भाजपा, मंदीप चौधरी नगर महामंत्री भाजपा रहे। उप कृषि निदेशक डॉ. घनश्याम वर्मा, जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया उपस्थित रहे।
नजीबाबाद विकास खंड के ड्वाकरा हॉल में कृषि विषय वस्तु विशेषज्ञ सतनाम सिंह नागर, एडीओ कृषि विकास कुमार और किसानों ने साथ प्रधानमंत्री का लाइव देखा। रेहड़ में कृषि विभाग द्वारा पीएम सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी करने पश्चिम बंगाल से सीधा प्रसारण दिखाया गया। एडीओ कृषि रोहित कुमार ने बताया कि कार्यक्रम को पीएम किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रदीप कुमार, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष खेल सिंह राजपूत,बीडीओ मनवीर सिंह के अलावा किसान मौजूद रहे।