फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: खाताधारकों की रकम लेकर सोसायटी संचालक लापता

Tue, 19 Aug 2025 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
हीमपुर दीपा थाने में पहुंचे खाताधारक। संवाद
विज्ञापन
हीमपुर दीपा (बिजनौर)। गांव में संचालित सर्वजन वेलफेयर सोसायटी के खाताधारकों की करोड़ोंं की रकम लेकर संचालक लापता हो गया। खाताधारकों के दबाव बनाने पर संचालक के परिवार के लोग भी घर छोड़कर चले गए। सोमवार को थाने पहुंचे खाताधारकों ने संचालक, उसकी पत्नी, बेटे, दामाद और बहनोई के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाने में मौजूद खाताधारकों ने बताया कि सोसायटी का लगभग दस वर्ष से संचालन हो रहा था। हीमपुर दीपा निवासी मुख्य संचालक रोजाना हीमपुर, रतनपुर, रावटी, शेरपुर, तिगरी समेत क्षेत्र के कई गांवों और चांदपुर नगर से प्रतिदिन रुपयों को कलेक्शन करता था। खाताधारकों कोपासबुक दी गई थी। वे जब चाहते अपने खाते से रुपये निकाल लेते थे। इस समय सोसायटी के खाताधारकों की संख्या भी काफी बढ़ गई थी।
आरोप है कि 25 जुलाई को समिति का संचालक लापता हो गया। खाताधारकों को इसका पता लगा तो वे संचालक के घर पहुंच गए। उन्होंने परिवार के लोगों पर खातों में जमा रुपये देने का दबाव बनाया। इसके बाद रविवार को संचालक की पत्नी और बेटा भी लापता हो गए। खाताधारक हार्दिक, अरुण, पवन, अशोक, प्रदीप, शौकीन, मुकेश, रुचिन आदि ने बताया कि जमा रकम करोड़ों में है। मामले में सीओ चांदपुर देश दीपक का कहना है कि मामले में जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बड़े भाई ने थाने में दर्ज कराई है गुमशुदगी
सोसायटी संचालक राजेंद्र 25 जुलाई से लापता है। उसके बड़े भाई ने चांदपुर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई हुई है। बताया गया है कि वह चांदपुर में एक दुकान पर अपनी बाइक खड़ी करके चाबी दुकानदार को सौंप गया था। उसके बाद से राजेंद्र का कुछ पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें