फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक संस्था ने दान किए जिले को दस वेंटिलेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
सामाजिक संस्था ने दान किए जिले को दस वेंटिलेटर
विज्ञापन

बिजनौर। श्रमिकों द्वारा बेकार छोड़ी गईं साइकिलों की मरम्मत कराकर जनता के लिए चलाने की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विक्रमादित्य सिंह मलिक की बाइक्स ऑफ बिजनौर योजना से लोगों को प्रेरणा मिली है। सामाजिक संस्था मेडिकल ऑक्सीजन फॉर ऑल ने दस वेंटिलेटर जिला प्रशासन को दान किए हैं। देहात के मरीजों के लिए इन वेंटिलेटर का इस्तेमाल किया जाएगा।
पिछले साल कोरोना संक्रमण के दौरान लगे लॉकडाउन में उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में काम करने वाले मजदूर जिले से होकर रवाना हुए थे। जिले से मजदूरों को एकत्र करके बस और ट्रेन से भेजा गया था। इनकी साइकिल प्रशासन ने जमा कर ली थीं। जब श्रमिक इन साइकिल को लेने नहीं आए तो ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विक्रमादित्य सिंह मलिक ने इनकी मरम्मत कराई और बाइक्स ऑफ बिजनौर नाम से योजना चलाई। इसके काफी कम किराए पर जनता को किराए पर साइकिल उपलब्ध कराई गईं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के इस अभियान की प्रशंसा करते हुए ट्वीट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक संस्था मेडिकल ऑक्सीजन फॉर ऑल ने भी सोशल मीडिया पर देखा था और संस्था ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से जुड़ गई। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने जिलेवासियों के लिए संस्था से वेंटिलेटर की मांग की। संस्था की ओर से जिले को दस वेंटिलेटर दान किए गए हैं। संस्था के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को डीएम रमाकांत पांडेय, सीडीओ केपी सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विक्रमादित्य सिंह मलिक, एसीएमओ एसके निगम को दस वेंटिलेटर दान किए। एसडीएम विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि ऐसे समय में जिलेवासियों को दस वेंटिलेटर मिलना बहुत बड़ी उपलब्धि है। इनका इस्तेमाल ग्रामीण क्षेत्र के ऐसे कोरोना ग्रसित मरीजों के इलाज में किया जाएगा जो मुरादाबाद या मेरठ जाने में समर्थ नहीं हैं या जिन्हें तुरंत वेंटिलेटर की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें