फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों पर सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी

विज्ञापन
नजीबाबाद में बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्यद्वार पर लगी खाता धारकों की भीड़। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
बैंकों पर सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी
विज्ञापन

नजीबाबाद। अनलॉक-1 शुरू होते ही नागरिकों ने सोशल डिस्टेंसिंग और सरकार की गाइड लाइन की अनदेखी करना शुरू कर दी है। बैंक और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर लोग काफी नजदीक खड़े दिखाई देते हैं। मास्क प्रयोग के प्रति भी लापरवाही बढ़ रही है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ संक्रमण से बचाव के प्रति नागरिकों की लापरवाही बढ़ रही है। अनलॉक-1 शुरू होने के बाद से बड़ी संख्या में लोग बिना मास्क के घूमते नजर आ रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान बैंकों में सोशल डिस्टेंसिंग से अपना नंबर आने की प्रतीक्षा करने वाले खाता धारक अब बैंक के गेट पर भीड़ लगा रहे हैं। हालांकि बैंक के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा सहित कुछ बैंकों में थर्मल स्क्रीनिंग के साथ खाता धारकों को बैंक के भीतर लिया जाता है। लेकिन बैंक के मुख्यद्वार पर सोशल डिस्टेंसिंग की खाताधारक अवहेलना कर रहे हैं। व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर भी भीड़ बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें