फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक 20 हजार लोगों को मिला आयुष्मान का सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक 20 हजार लोगों को मिला आयुष्मान का सहारा
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में अब तक करीब 20 हजार लोगों ने जनपद और बाहर की अस्पतालों में गोल्डन कार्ड से अपना इलाज कराया है। कोरोना काल में जरूरतमंदों के लिए यह कार्ड संजीवनी बना। विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों को इस कार्ड से जीवनदान मिला है।
प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत 23 सितंबर 2018 को प्रधानमंत्री ने झारखंड से की थी। इसके अंतर्गत वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार इस योजना में शामिल हुए परिवारों के लिए पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है। परिवार के हर सदस्य का अलग गोल्डन कार्ड बनाया जाता है। व्यक्तिगत कार्ड के आधार पर ही संबंधित मरीज का सरकारी और निजी अस्पतालों में उपचार किया जाता है। जनपद में सरकारी अस्पतालों से लेकर 28 निजी अस्पतालों को भी आयुष्मान कार्ड योजना के तहत गरीब लोगों को इलाज देने की सुविधा की गई है। पिछले साल मार्च से पहले तक जिला अस्पताल में इस सुविधा का लोग काफी लाभ ले रहे थे, लेकिन इस कोरोना काल में ऐसे मरीजों का अचानक कमी पड़ गई। यहां तक मरीजों की संख्या काफी कम हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 लाख 8733 परिवार हैं योजना में शामिल
आयुष्यमान कार्ड योजना के जिला कोआर्डिनेटर डा. नताशा सिंह के अनुसार जनपद में इस योजना के अंतर्गत दो लाख 90 हजार 392 परिवारों को जोड़ा गया है। सरकार के मानकों के अनुसार एक परिवार के पांच लोगों को लिया गया है। उन्होंने बताया कि सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में अब तक लगभग 19 हजार 885 मरीज इलाज करा चुके हैं। कोरोना काल में भी उनकी टीम द्वारा जनपद में लोगों को गोल्डन कार्ड बना कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें