फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: घरों में निकल रहे सांप, लोगों में दहशत

Sun, 22 Jun 2025 11:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
पुराना कालागढ़ में दुर्लभ पीली गोह का रेस्क्यू करता सर्पमित्र। स्रोत संवाद।
विज्ञापन
कालागढ़। इन दिनों कालागढ़ में बरसात के शुरू होने के बाद विषधर बिलों से बाहर आ रहे हैं और आबादी में घरों में प्रवेश रहे हैं। शनिवार को चार घरों से सांप निकले जिन्हें वनकर्मचारियों ने पकड़ा।
विज्ञापन

वनक्षेत्राधिकारी मनीष कुमार के अनुसार सर्प मित्र सलमान अंसारी ने वन कर्मी प्रदीप कुमार के साथ नई कालोनी में राजीव कुमार, मनोहर दत्त जोशी, चंदन सिंह रावत व मयंक सिंह के निवास से सांप व पुराना कालागढ़ निवासी वेदपाल सिंह के निवास से दुर्लभ पीली गोह का रेस्क्यू किया है। सभी जीवों को सैंडिल बांध क्षेत्र में छोड़ दिया गया। इसके अलावा रविवार को सुबह नई काॅलोनी निवासी कांग्रेस नगर अध्यक्ष आकाश शर्मा के घर से एक सांप का रेस्क्यू किया गया।
विज्ञापन

वनक्षेत्राधिकारी का कहना है कि सर्प के घर में दिखाई देने पर उससे दूरी बनाएं व विभाग अथवा सर्पमित्र को सूचना दें। सर्प को मारना अपराध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें