फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा 19-57-51

विज्ञापन
विज्ञापन
हंगामे के लिए उकसाने में महिला दरोगा के खिलाफ तस्करा
विज्ञापन

बिजनौर। महिलाओं को हंगामे के लिए उकसाने के आरोप में महिला दरोगा के खिलाफ थाने की जीडी मेें तस्करा डाला गया है। हालांकि यह एहतियात के तौर पर सूचना अंकित की गई है लेकिन कभी कार्रवाई भी हो सकती है। यह महिला दरोगा फिलहाल हापुड़ में तैनात जो बिजनौर की रहने वाली है। दरअसल महिला दरोगा के चाचा की सड़क हादसे में मौत के बाद परिजनों ने थाने और एसपी ऑफिस पर हंगामा किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किए जाने का हवाला देकर इन्हें शांत किया।
विज्ञापन

रविवार की सुबह दर्जनों महिलाएं पुलिस कार्यालय पहुंची। जिनका आरोप था कि पुलिस ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार नहीं कर रही है। बता दें कि शुक्रवार की शाम कच्छपुरा के रहने वाले साइकिल सवार शेर सिंह की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई थी। उधर पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर चुुुकी है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। उधर परिजन अंतिम संस्कार किए जाने से पहले ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गए। जिन्होंने हंगामा किया। महिलाओं को हंगामे के लिए उकसाने में हापुड़ में तैनात एसआई के खिलाफ सामान्य डायरी में तस्करा डाला गया है। एसआई मृतक की भतीजी है। कोतवाल राधेश्याम ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी, जिसे पकड़ने के लिए दबिश भी दी गई। हापुड़ में तैनात महिला दरोगा का तस्करा दर्ज किया गया है। हंगामे के दौरान वह भी मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें