फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मृति भारद्वाज को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
बिजनौर में यूपीएससी परीक्षा मे 176 वीं रैंक लाने वाली स्मृति भारद्वाज को सम्मानित करतीं उत्तर प्र? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
स्मृति भारद्वाज को किया गया सम्मानित
विज्ञापन

बिजनौर। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ बिजनौर की पदाधिकारियों ने स्मृति भारद्वाज को सम्मानित किया। स्मृति ने यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा में 176 रैंक प्राप्त की है। वहीं ब्राह्मण जागृति फाउंडेशन ने भी स्मृति को सम्मानित किया।
विज्ञापन

बिजनौर की तीन बेटियों श्रुति शर्मा, स्मृति भारद्वाज और शुमाएला ने यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा उत्तीर्ण की है, जिसके बाद से जिलेभर में खुशी का माहौल है। रुचिता सिंह ने कहा कि स्मृति भारद्वाज ने पूरे राष्ट्र में मातृ शक्ति को गौरवान्वित किया है। इस मौके पर जिला महामंत्री वर्षा रानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीलम चौधरी, पारूल चौधरी, कहकशा रहीम, प्रज्ञा त्यागी आदि मौजूद रहीं। वहीं ब्राह्मण जागृति फाउंडेशन उत्तर प्रदेश शाखा बिजनौर की ओर से भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्राह्मण जागृति फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पंकज भारद्वाज ने कहा कि यह हमारे बिजनौर के लिए बड़े ही गौरव की बात है। इस अवसर पर स्मृति भारद्वाज, उनके माता-पिता संजय शर्मा व सरिता शर्मा को पटका पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष डॉ. संजीव शर्मा दानी, मंडल मंत्री क्रांति शर्मा, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, जिला महामंत्री सुनील भारद्वाज, जिला कोषाध्यक्ष राजीव शर्मा दानी, जिला उपाध्यक्ष रेवादत्त शर्मा, नगर अध्यक्ष नूतन भारद्वाज, संस्थापक सदस्य विपिन शर्मा, डॉ. मोहित शर्मा, डॉ. शरद शर्मा आदि मौजूद रहे।

बिजनौर में यूपीएससी परीक्षा मे 176 वीं रैंक लाने वाली स्मृति भारद्वाज को सम्मानित करते ब्राह्मण ज?- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें