फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: फोरलेन के अंडरपास का स्लैब धराशायी, छह मजदूर दबे, मैनेजर हिरासत में लिया

Tue, 03 Jun 2025 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में फोरलेन हाइवे के निर्माणाधीन अंडरपास का गिरा स्लैब। संवाद
विज्ञापन
बिजनौर। मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे के बिजनौर बाईपास में निर्माणाधीन अंडरपास का स्लैब धराशायी हो गया। इसमें छह मजदूर दब गए। उन्हें वहां से निकालकर मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्लैब निर्माण की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर जांच बैठा दी गई। मामले में निर्माण कंपनी के प्रबंधक को हिरासत में लिया गया है। वहीं मैटेरियल के नमूने लिए गए हैं।
विज्ञापन

बिजनौर बैराज मार्ग पर माउंट लिट्रा स्कूल के पास से बिजनौर बाईपास शुरू हो रहा है, इस फोरलेन बाईपास में बिजनौर शहर को रास्ता देने के लिए एक अंडरपास निर्माणाधीन है। रविवार रात आठ बजे से अंडरपास पर स्लैब डालने का काम चालू किया गया, जोकि सुबह दस बजे तक चलना था।
मगर सोमवार की सुबह 6:30 बजे स्लैब शटरिंग समेत भरभराकर जमीन पर आ गिरा। स्लैब पर काम कर रहे छह मजदूर मलबे के नीचे दब गए। स्लैब गिरने और मजदूरों की आवाज सुनकर पास के गांव से लोग मौके दौड़े। दबे मजदूरों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

अफसरों ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। डीएम ने अंडरपास निर्माण की जांच का जिम्मा लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को दिया है।
उधर, करीब एक बजे निर्माण करने वाली कंपनी के प्रबंधक को मेडिकल अस्पताल से एसडीएम ने पुलिस के हवाले कर दिया। उससे पूछताछ की जा रही है। जांच का आदेश मिलते ही लोनिवि के अधिशासी अभियंता हेमंत प्रताप घटनास्थल पर पहुंचे और निर्माण में लग रही सीमेंट युक्त कंक्रीट और सरिया का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

डीएम जसजीत कौर ने कहा कि घायल मजदूर अब ठीक हैं। नमूने लेकर जांच शुरू है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें