फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor video: क्या कभी देखा है 16 फीट लंबा अजगर, वन विभाग की टीम ने 10 लोगों संग मिलकर कराया रेस्क्यू

Thu, 29 Dec 2022 05:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक रजवाहे के किनारे विशालकाय अजगर मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और विशालकाय अजगर को रेस्क्यू कराया। बताया गया कि यह अजगर 16 फिट लंबा और 100 किलो वजनी है।
विज्ञापन
अजगर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में गुरुवार को बिजनौर-नगीना मार्ग पर ग्रामीणों ने एक रजवाहे के किनारे एक विशाल अजगर देखा। विशालकाय अजगर मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर भारी संख्या में आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर को रेस्क्यू कराया। बताया कि अजगर को वनक्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा। 

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार आबादी क्षेत्र में रजवहे के किनारे मिले इस अजगर की लंबाई करीब 16 फीट है और इसका वजन तकरीबन 100 किलोग्राम है। ग्रामीण अजगर को देखकर हैरान रह गए और इसके पास जाने से डरने लगे।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: एक्सप्रेसवे पर 20 फीट नीचे गिरने से छात्र की मौत, बिजनौर में 16 फिट लंबा अजगर मिला
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्क्यू किया। वहीं विशालकाय अजगर को देखने के लिए मौके पर सैकड़ों लोग एकत्र हो गए।

एसडीओ बिजनौर ज्ञान सिंह ने बताया कि अजगर बहुत बड़ा था। उसे काबू करने के लिए करीब दस लोगों का सहारा लेना पड़ा। उसे आरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ने की तैयारी चल रही है। अजगर की मोटाई करीब डेढ़ फिट है। ऐसा भी लग रहा है कि उसने किसी जीव को निगला लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें