मंडावर में कुत्ते के हमले में करने वाली बच्ची सोनी फाइल फोटो
-मंडावर थाना क्षेत्र के नगला माहेश्वरी गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडावर (बिजनौर)। जंगल जाते समय तीन बालिकाओं पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। हमले में घायल सोनी (6) की मौत हो गई, जबकि दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना से ग्रामीणों में रोष है।
ग्राम नगला महेश्वरी की सोनी (8) पुत्री प्रताप, संजना पुत्री प्रताप और अवनी पुत्री सोनी खेत पर जा रही थीं। रास्ते में तीनों को आवारा कुत्तों के झुंड ने घेर कर हमला बोल दिया। हमले से तीनों लहूलुहान हो गईं। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बच्चियों को कुत्तों के झुंड से छुड़ाया और उपचार के लिए तत्काल मंडावर स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने सोनी को मृत घोषित कर दिया। गांववालों ने बताया कि आवारा कुत्तों के झुंड ने दो दिन पहले गांव के अमर सिंह की पत्नी रीता पर भी इसी तरह घेर कर हमला कर दिया था।
सांड और बंदर भी हुए हिंसक
जिले में वन्यजीवों के साथ-साथ आबादी में रहने वाले जानवर भी हिंसक होने लगे हैं। सवा साल में 22 इन्सानों की जान गुलदार ले चुके हैं। वहीं दो दिन पहले सांड़ के हमले से नगीना में एक बुजुर्ग की जान चली गई। यही नहीं, करीब 10 दिन पहले चांदपुर में बंदरों के हमले में एक महिला की भी मौत हो गई थी।