वाहन लूट करने वाले छह सदस्य दबोचे
बिजनौर। थाना कोतवाली शहर पुलिस ने वाहनों की लूट, चोरी करने वाले और चरस बेचने वाले गिरोह को दबोचा है। गिरोह के पास से चोरी व लूट की छह बाइक, एक स्कूटी, सवा किलो चरस बरामद हुई है। गैंग के सदस्य बाइकों के इंजन व चेसिस नंबर को हथोड़े व नोजल से मिटाकर बदल देते थे।
सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता के अनुसार पुलिस ने शुक्रवार रात गंज रोड से सात लोगों को चोरी व लूट की छह बाइकों के साथ दबोचा। पुलिस को उनके पास से एक स्कूटी, 315 बोर के तीन तमंचे, छह कारतूस, एक चाकू, सवा किलो चरस व एक मोबाइल बरामद हुआ। उन्होंने अपने नाम थाना हीमपुरदीपा के गांव सलेमपुर निवासी राजीव, गांव ब्लॉकवाला निवासी गोपाल, काजीवाला खादर निवासी सरवन, कोतवाली शहर के गांव लक्खीवाला निवासी पवन, विजय, पुष्पेंद्र, गांव बुराउदीनपुर निवासी समून बताए। उन्होंने बताया कि एक बाइक उन्होंने जुलाई में बैराज रोड से चुराई थी, जिसमें मोबाइल भी मिला था। जून में एक बाइक लूटी थी। दीपक व प्रांजल भी इन वारदात में शामिल थे। यह बाइक मुस्तकीम को 11 हजार रुपये में बेची थी। लेकिन दीपक व प्रांजल के पकड़े जाने पर मुस्तकीम ने बाइक वापस कर दी थी। बाकी बाइकों की लूट के बारे में भी उन्होंने बताया है। उन्होंने बताया कि वे बाइक को लूटकर या चुराकर बंद पड़े भट्ठे में खड़ी कर देते थे तथा ग्राहक की तलाश कर इन्हें सस्ते दामों में बेच देते थे। वाहनों के इंजन नंबर व चेसिस नंबर नोजल व हथौड़े से मिटाकर दूसरे बदल देते थे तथा फर्जी नंबर प्लेट बाइकों पर बदलते रहते थे, ताकि पुलिस व वाहन स्वामियों द्वारा पकड़े न जा सकें। गिरोह को पकड़ने वाली टीम में शहर कोतवाल रमेशचंद्र शर्मा, एसआई चंद्रवीर सिंह व हरवीर सिंह, हैड कांस्टेबल सुशील कुमार, कांस्टेबल शाहनवाज हसन, जाबिर खान, लालू व यशवीर राठी शामिल रहे।
बिजनौर में पुलिस लाइन में वाहनों की लूट व चोरी करने वाले गिरोह के पकड़े गए सदस्यों से बरामद बाइक।- फोटो : BIJNOR