फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिन पहले डूबे दूसरे छात्र का भी शव मिला

Fri, 02 Dec 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के जलीलपुर में छह दिन पहले गंगा में डूबे हुए दूसरे छात्र का शव भी गंगा से मिल गया। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया है। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है। 
विज्ञापन

26 नवंबर को आधारशिला स्कूल के कई छात्र निर्माणाधीन हस्तिनापुर गंगा पुल के निकट नहाने गए थे। गंगा में नहाते वक्त स्कूल के कक्षा दस के छात्र शशांक व रेशव गंगा में डूब गए थे। दोनों छात्रों के साथियों ने घर जाकर गंगा में डूबे छात्रों के परिजनों को सूचना दी। 26 नवंबर की रात्रि से ही दोनों की तलाश कर रहे थे। शशांक तो बुधवार को मिल गया था, लेकिन शव का कुछ पता नहीं लग पा रहा था। परिजनों की तलाश जारी थी। बृहस्पतिवार की दुपहर जब परिजन थक हार कर गंगा के किनारे बैठे हुए थे. तभी अचानक परिजनों को गंगा में रेशव का शव उतराता नजर आया। परिजनों ने शव को गंगा से बाहर निकाला। गंगा से शव मिलते ही परिवार में कोहराम मंच गया। हस्तिनापुर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें