फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह शातिर अपराधियों को डकैती की योजना बनाते हुए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। सीओ अर्चना सिंह व थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में नगीना पुलिस ने छह शातिर अपराधियों को डकैती की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया है। इस दौरान अपराधियों ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला भी किया। बदमाशों के पास से दो तंमचे व कारतूस तथा चार चाकू बरामद हुए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस टीम ने शनिवार की रात्रि गश्त के दौरान करीब साढ़े नौ बजे बढ़ापुर रोड स्थित खो नदी के पुल के पास एक खंडरनुमा कमरे में छापा मारकर वहां मौजूद छह लोगों को ललकारा तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो तमंचे व चार चाकू बरामद हुए। कोतवाल ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में वसीम उर्फ चीची, साजिद उर्फ बटला, सुहेल, शानू, अरशद तथा जाकिर शामिल हैं। सभी नगीना के निवासी हैं और उनके खिलाफ संगीन धाराओं में काफी मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें