फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: खराब मौसम पर भारी पड़ा बहनों का प्यार, सड़कों पर रहा भीषण जाम

Sat, 09 Aug 2025 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद में भाई की कलाई पर राखी बांधती बहन। स्रोत-स्वयं
विज्ञापन
धामपुर। रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। खराब मौसम पर बहनों का प्यार भारी पड़ता दिखाई दिया। बहनों ने भाइयों को तिलक कर दीर्घायु की कामना की। राखी बांधकर रक्षा का वचन लिया। भाइयों ने उपहार भेंट कर आशीर्वाद दिया। शनिवार को रक्षाबंधन के अवसर पर नगीना चौराहे पर भीषण जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

केएम इंटर कॉलेज के सामने हुए जलभराव के कारण नहटौर दुर्गा विहार बाईपास पर भीषण जाम लगा रहा। यातायात सुचारु कराने में पुलिस की पसीने छूटे रहे। व्यवस्था संभालने के लिए बड़े वाहनों, रोडवेज़ बसों को हाइवे पर ही रोक दिया । इस मौके पर बच्चों, महिलाओं को खासी दिक्कतें उठानी पड़ी।


दो घंटे में तय किया दो मिनट का रास्ता

धामपुर। पिछले पांच दिनों से कालागढ़ मार्ग, शीला टॉकिज मार्ग, सैंट मेरीज मार्ग, मोहल्ला बाड़वान जैसे मुख्य मार्गों पर जलभराव होने के कारण दुपहिया, चार पहिया वाहन चालकों ने इन मार्गों पर आने जाने से गुरेज किया। ज्यादातर वाहन प्रयास चौक से दुर्गा विहार बाइपास होते हुए नगीना मार्ग पहुंचे। बीच में रेलवे फाटक बार-बार बंद होने से भीषण जाम की स्थिति बनी रही। जाम में फंसे लोगों को दो मिनट का सफर पूरा करने में डेढ़ से दो घंटे का समय लगा।
विज्ञापन



जलभराव के कारण घरों से बाहर नहीं निकल पाई महिलाएं

धामपुर। जलभराव के कारण बहनों को मायूसी का सामना करना पड़ा। मोहल्ला बाड़वान स्थित सैंट मेरीज स्कूल मार्ग, इंदिरा नगर, स्टेट बैंक कालोनी, सुंदर नगर आदि इलाकों में घरों के बाहर लगभग तीन फीट पानी भरा है। ऐसी स्थिति में इन इलाकों की महिलाएं ,बच्चे घरों से बाहर नहीं निकल पाए। मीना गुप्ता, गीता, प्रियंका राजपूत आदि का कहना है कि घरों के बाहर पिछले पांच दिन से पानी भरा है। बाहर निकलना संभव नहीं हो पा रहा। इन इलाकों की महिलाएं अपने भाइयों को राखी बांधने नहींं जा सकीं। बहनों से अपने भाइयों से फोन पर बात कर ही रक्षाबंधन की बधाई दी।

नजीबाबाद में भाई की कलाई पर राखी बांधती बहन। स्रोत-स्वयं

नजीबाबाद में भाई की कलाई पर राखी बांधती बहन। स्रोत-स्वयं

नजीबाबाद में भाई की कलाई पर राखी बांधती बहन। स्रोत-स्वयं

नजीबाबाद में भाई की कलाई पर राखी बांधती बहन। स्रोत-स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें