फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिल्ट सफाई में लीपापोती, मुख्यमंत्री से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिल्ट सफाई में लीपापोती, मुख्यमंत्री से शिकायत
विज्ञापन

धामपुर। क्षेत्र के किसानों ने नहरों की सफाई में लीपापोती होने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत की है। आरोप है कि अधिकारी सरकारी धन की बंदरबांट कर रहे हैं। सफाई के नाम पर औपचारिकता हो रही है। किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

रेहड़ क्षेत्र के गांव बादीगढ़, हर्रायवाला, भगतावाला, उदयपुर, दहलावाला के ग्रामीण दिनेश कुमार, परवेंद्र सिंह, सुभाष चौहान, पद्म सिंह, अरविंद कुमार का कहना है कि सिंचाई विभाग तीन साल बाद नहरों की सिल्ट सफाई की सुध नहीं है। बावजूद इसके सिल्ट सफाई के नाम पर लीपापोती हो रही है। जेसीबी से नहरों की घास की छिलाई की जा रही है। सिल्ट को नहर से नहीं उठाया जा रहा है। यदि अबकी बार भी सफाई ठीक प्रकार से नहीं हुई तो किसान पिछले वर्षों की तरह परेशान रहेंगे। सिल्ट जमा होने की वजह से खेतों की सिंचाई नहीं हो सकेंगी। ठेकेदार और अधिकारी मिलकर सरकारी धन का दुरुपयोग कर रहे हैं। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने लगे आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें