फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण पर अंकुश लगाने में सहयोग करें कारोबारी : एसडीएम

विज्ञापन
नजीबाबाद के थाने में व्यापारियों और वाहन संचालकों की बैठक लेते एसडीएम और सीओ। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
अतिक्रमण पर अंकुश लगाने में सहयोग करें कारोबारी : एसडीएम
विज्ञापन

नजीबाबाद। प्रशासन ने कारोबारियों से जाम की स्थिति से निपटने के लिए तत्काल प्रभाव से प्रतिष्ठानों के सामने अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। आरटीओ, नगरपालिका परिषद से सीओ ने ई-रिक्शा चालकों को तत्काल पंजीकरण कराने के निर्देश दिए।
एसडीएम विजय वर्धन तोमर, सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने थाना परिसर में कारोबारियों, वाहन संचालकों ओर नागरिकों की बैठक ली। प्रशासनिक अधिकारियों ने अतिक्रमण और सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीएम ने व्यापारियों से प्रतिष्ठानों के बाहर अतिक्रमण न करने, सार्वजनिक स्थानों पर वाहन खड़े पाए जाने पर वाहन स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने नशामुक्ति के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नया सवेरा अभियान में जन सहभागिता को जरूरी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति गंभीर रहने को कहा। सीओ ने स्पष्ट किया कि यदि ई-रिक्शा संचालन आरटीओ, नगरपालिका परिषद कार्यालय में पंजीकरण बिना पकड़ा जाता है तो रिक्शाएं जब्त की जाएंगी। उन्होंने डग्गामार वाहन स्वामियों से भी नियमों का पालन करने, नगर के भीतर से वाहन संचालन तत्काल रोकने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी राधेश्याम, अपराध निरीक्षक अर्जुन सिंह ने जनसुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए कारोबारियों और नागरिकों को आश्वस्त किया। बैठक में बिंदु सराफ, विजय वर्मा, मो.अख्तर, महबूब, संगीता अग्रवाल, आशा रजा, मनीषा सैनी, रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष नफीस कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें